जम्मू: माइक्रो कंटेनमेंट जोन में एक सप्ताह तक रहेगा लॉकडाउन, सौ फीसदी टेस्टिंग अनिवार्य होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जिले में संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से संक्रमित मामलों की निगरानी की जा रही है। कंटेनमेंट जोन के भीतर और बाहर क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा, हालांकि माइक्रो कंटेनमेंट होने के कारण यह पाबंदी निर्धारित क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी।
इन क्षेत्रों को एक हफ्ते तक बंद रखा जाएगा, जिसमें सौ फीसदी सैंपलिंग और टेस्टिंग होगी। शनिवार को कंटेनमेंट जोन जीजीएम साइंस कॉलेज में कंटीले तार लगाकर मुख्य गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। कॉलेज से सटा कोई प्रतिष्ठान नहीं है, जिससे कॉलेज के सड़क पार अन्य प्रतिष्ठान खोले गए हैं। कॉलेज के मुख्य गेट पर कंटेनमेंट जोन के पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिस पर कोविड एसओपी के बारे में जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा
कॉलेज में करवाया गया सैनिटाइजेशन
कॉलेज के प्रिंसिपल रवींद्र कुमार टिक्कू ने बताया कि कॉलेज में सैनिटाइजेशन करवाया गया है। सदस्यों को अपने स्तर पर टेस्टिंग के लिए बोला गया था, जिसमें बाद में अधिकांश मामले निगेटिव आए हैं। कंटेनमेंट होने के कारण कम से कम एक हफ्ते तक कॉलेज बंद रखा जाएगा। कॉलेज के भीतर पूरी तरह से आवाजाही बंद है।
वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय में दो दिन में 60 से अधिक संक्रमित मामले आने से इसे भी कंटेनमेंट बनाया जा सकता है। यहां नियमित तौर पर टेस्टिंग की जा रही है। जिला कंट्रोल रूम से संबंधित जोन में दैनिक आधार पर होम व चिकित्सा मेडिकल आइसोलेशन मामलों की सख्ती से निगरानी की जा रही है।