{"_id":"5f18aea1d15a670a81677de4","slug":"lockdown-till-27-in-kashmir-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर संभाग में 27 तक लॉकडाउनः सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल में आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर संभाग में 27 तक लॉकडाउनः सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल में आज से
Thu, 23 Jul 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को तेजी से फैलते देख कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों में बुधवार शाम से 27 जुलाई तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। बागवानी-कृषि गतिविधियों और जरूरी सामान की आपूर्ति वाले वाहनों को इससे छूट रहेगी। वहीं, जम्मू संभाग के सांबा जिले में जिला प्रशासन ने विजयपुर के बाद सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल तहसील में वीरवार से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। सांबा जिले की तीन तहसीलों में आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं को छोड़ सभी गतिविधियां 26 जुलाई तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले ने बताया कि घाटी में किसी भी जिले में छूट नहीं दी जाएगी। हर जिले में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच बुधवार शाम से ही श्रीनगर शहर में पुलिस वाहन हरकत में आ गए और लॉकडाउन की मुनादी कर दी गई। अनलॉक 2.0 के बाद कश्मीर में कोविड 19 के संक्रमित मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में अब तक 15000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। कश्मीर संभाग में 250 तक लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने दोबारा लॉकडाउन की अपील की थी।
विज्ञापन
सांबा में औद्योगिक क्षेत्र को छूट
सांबा के औद्योगिक क्षेत्र सिडको को छोड़कर अन्य इलाकों में केवल आवश्यक सेवाएं, डॉक्टरों के क्लीनिक-लैब और दवा की दुकानें सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। किराना, दूध, बेकरी, फल और सब्जी की दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से पाबंदियां लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
जम्मू और उधमपुर में वीकेंड लॉकडाउन कल से
जम्मू और उधमपुर जिले में शुक्रवार की शाम वीकेंड लॉकडाउन शुरू होगा, जो सोमवार सुबह तक लागू रहेगा। जम्मू में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 60 घंटे का लॉकडाउन होगा। इस दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की ही इजाजत दी जाएगी। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री टिकट दिखाकर और स्टाफ पहचान पत्र दिखाकर आ-जा सकेंगे। आवश्यक सेवाओं वाले सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी पहचान पत्र दिखाना होगा। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी टैंकरों और जरूरी पदार्थों को लेकर जा रहे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। उधमपुर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।