{"_id":"5f2db8738ebc3e3cdf044863","slug":"lockdown-jammu-city-news-jmu2160671108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे हफ्ते का वीकेंड लॉकडाउन जारी, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे हफ्ते का वीकेंड लॉकडाउन जारी, बाजार बंद
विज्ञापन
वीकेंड लॉकडाउन लगते ही गांधी नगर बाजार बंद।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिले में शुक्रवार को तीसरे हफ्ते भी वीकेंड लाकडाउन प्रभावी ढ़ग से लागू किया गया। शाम छह बजे सभी बाजार बंद हो गए, जो सोमवार सुबह छह बजे खुलेंगे। इस दौरान फल, सब्जी, दूध-दही आदि प्रतिष्ठानों को पहले की तरह खोलने पर छूट रहेगी। लॉकडाउन से पहले बाजारों में जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी, जिससे अधिकतर जगहों पर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
वीकेंड लाकडाउन के चलते शुक्रवार शाम 5.30 बजे से ही दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए थे। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की चहल पहल थी, पुराने शहर की पुरानी मंडी, राजतिलक रोड, मोती बाजार, सिटी चौक, कच्ची छावनी आदि क्षेत्रों में जाम की स्थिति रही। कई जगह लोग सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करके चले गए, जिससे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यातायात सुचारू बनाने के लिए कसरत करनी पड़ी। अनलॉक-3 के शुरू होने के बावजूद बाजार में अभी पूरी तरह रौनक नहीं लौट पाई है।
---------------------
-सब्जी मंडी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं
शहर की सब्जी मंडी में वीकेंड लॉकडाउन के पहले शुक्रवार शाम को लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने अगले तीन दिन के लिए सब्जियों की खरीदारी की, लेकिन पहले से संकरी मंडी के बीच कहीं भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। यही नहीं कई लोग बिना मास्क पहने ही घूम रहे थे। यही हाल अन्य संकरे बाजारों और मंडियों का रहा। सामाजिक दूरी का पालन न होने के कारण कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।