फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

लॉकडाउन 3.0 की पबंदियां हटीं, तो हालात संभालना होगा मुश्किल

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। लॉकडाडन 3.0 का कल आखिरी दिन है। इसे और रियायतों के साथ बढ़ाने या पूरी तरह से हटाने की स्थिति में जो हालात बनेंगे उसे संभालने के लिए फिलहाल कोई रणनीति नहीं बनी है। हाईकोर्ट भी सरकार को फटकार लगा चुका है। इस बीच शनिवार को पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें लॉकडाउन हटने पर जो स्थिति बनेगी, उसे संभालने के लिए रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान चुनिंदा गतिविधियों को ही मंजूरी दी गई है। इसके बावजूद जम्मू शहर समेत अन्य इलाकों में कोरोना रोकथाम के इंतजाम पर्याप्त नजर नहीं आ रहे। सामाजिक दूरी का ख्याल भी नहीं रखा जा रहा। इस स्थिति में भी पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में और गतिविधियों की छूट मिलने अथवा लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला होता है तो कोरोना महामारी के बीच हालात से निपटना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर होने वाला है। जम्मू संभाग के आईजी पुलिस मुकेश सिंह का कहना है कि शनिवार को पुलिस अधिकारियाें की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अभी कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

---
हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब
कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि यदि लॉकडाउन हटा तो पब्लिक रिस्पांस के लिए आपके पास क्या एक्शन प्लान है। इस पर सरकार ने रिपोर्ट तो सौंपी, लेकिन कोर्ट ने इसे नाकाफी करार देते हुए एक हफ्ते में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed