फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, young man travel from Rajasthan to udhampur Jammu by bicycle

उम्मीद की सड़क पर हौसले की चाल, राजस्थान से जम्मू का सफर युवक ने साइकिल से तय किया

Sat, 23 May 2020 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 May 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, young man travel from Rajasthan to udhampur Jammu by bicycle
राजस्थान से जम्मू का सफर युवक ने साइकिल से तय किया - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में काम करने गया जम्मू संभाग के उधमपुर का युवक सैकड़ों किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर 21 मई को अपने घर पहुंचा। जब वह राजस्थान से चला था तो उसके पास उम्मीद के अलावा और कुछ नहीं था। उसी उम्मीद की सड़क पर चलकर वह घर तक पहुंच गया।

विज्ञापन


हालांकि, उधमपुर पहुंचने पर उसे प्रशासन ने क्वारंटीन किया। सैंपल भेजकर कोरोना टेस्ट भी कराया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया। घर पहुंचकर वह काफी खुश है। परिवार की खुशी का भी ठिकाना नहीं हैं।
विज्ञापन


चैन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में उसका काम छिन गया। कई दिनों तक खाली बैठे रहने से जमापूंजी खत्म होने लगी थी। खाने पीने व रहने की परेशानियों से तंग आकर 9 मई को उसने हिम्मत करके अपनी साइकिल उठाई और उस पर सामान लादकर घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उसे कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ीं। कहीं ढलान तो कहीं खड़ी चढ़ाई पर साइकिल चला-चलाकर पैरों में सूजन आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दिन रात चलने के बाद वह कई बार हिम्मत भी हार गया था

लगातार दिन रात चलने के बाद वह कई बार हिम्मत भी हार गया था। लेकिन रास्ते में ऐसे सैकड़ों श्रमिक भी नजर आए जो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कंधों पर सामान लादे पैदल ही मीलों के सफर पर निकले हुए थे। इसी से उसकी हिम्मत और बढ़ गई। लगातार 8 दिनों तक साइकिल पर सफर करने के बाद आखिरकार 16 मई को वह उधमपुर जिले की सीमा पर पंहुच गया।

जहां उसे क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। 21 मई को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने बाद वह साइकिल से अपने घर पंहुचा। इसे वह अपने परिवार की दुआओं व आशीष का फल मानता है। जो लगातार कई दिनों तक साइकिल पर सफर करने के बाद वह सुरक्षित अपने परिवार के पास पंहुच पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed