{"_id":"5eb986218ebc3e905d3bba15","slug":"lockdown-doda-news-jmu209716569","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने पर भद्रवाह में 17 मई तक बढ़ी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने पर भद्रवाह में 17 मई तक बढ़ी पाबंदियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आने के बाद अतिरिक्त जिला भद्रवाह में कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने की कवायद में तेजी लाते हुए लॉकडाउन के तहत लगाई गई पाबंदिया दोबारा से सख्त कर दी गई हैं। यह पाबंदियां 17 मई तक जारी रहेंगी।
एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार ने कहा कि जिला डोडा को जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा ग्रीन जोन घोषित किया गया था और साथ ही प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में कुछ छूट की घोषणा की गई थी, जिसके बाद लोगों ने बाजारों में जाना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। लेकिन बाजारों में उमड़ी लोगों व वाहनों की भीड़ को देखते हुए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखना मुश्किल हो गया। जिसके चलते स्थिति उस समय ओर भी अधिक भयावह हो गई, जब दूसरे राज्यों से वापस लाए गए मजदूरों को रक्त नमूने के लिए अस्पताल ले जाते समय ट्रैफिक जाम के कारण उनके वाहन भी बाजार के बीच में फंस गए।
उसके बाद प्रशासन को मजबूर होकर अब फिर से लॉकडाउन के नियमों को सख्त करते हुए कस्बे में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश जारी करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रीन जोन घोषित होने के बाद अधिकांश दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने सामान्य रूप से क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन हमें पिछले कुछ दिनों के दौरान लॉकडाउन उल्लंघनों की रिपोर्ट भी लगातार मिल रही हैं। इसलिए हमने इसे लागू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि जिले से अब तक कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। केवल सुरक्षा के लिहाज से लॉकडाउन प्रतिबंध के आदेशों को फिर से लागू किया गया हैं जो 17 मई तक लागू रहेंगे।