फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   locals theft amarnath pilgrims in jammu base camp

सावधान रहें अमरनाथ यात्री, यात्री निवास में हो रही चोरियां

Sat, 04 Jul 2015 08:54 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
locals theft amarnath pilgrims in jammu base camp

श्री अमरनाथ यात्रा के चलते यात्री निवास में चोरों का आतंक फैलने लगा है। सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद श्रद्धालुओं के पैसे चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। पीड़ितों की ओर से पुलिस को शिकायत दी जा रही है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


पुलिस से जब इस बारे में पूछें तो वे किसी की ओर से लिखित में शिकायत नहीं आने की बात कर रहे हैं। यात्री निवास में एक दिन में दो चोरियां हो चुकी हैं। दिल्ली से श्रद्धालु सतपाल के 17,000 रुपये चोरी हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु के आठ हजार रुपये यात्री निवास के अंदर से ही चोरी होने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि सामान रखकर जब वे आराम कर रहे थे तभी किसी ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया। काफी इधर-उधर ढूंढने के बाद भी उन्हें उनके पैसे नहीं मिल सके है। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पैसे मिलने के बारे में पूछा, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आसपास के लोगों तथा साथ आए अन्य लोगों ने पैसे जुटाकर पीड़ित को दिए, तब जाकर वह टिकट लेकर श्री अमरनाथ यात्रा करने के योग्य हो सके हैं। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पंजीकरण न होने पर श्रद्धालुओं में रोष

locals theft amarnath pilgrims in jammu base camp

अमरनाथ यात्रा के लिए आन स्पाट पंजीकरण न होने से बिफरे यात्रियों ने शनिवार को रजिस्ट्रेशन सेंटर जम्मू हाट (प्रदर्शनी मैदान) पर हंगामा किया। उन्होंने सरकार से पंजीकरण कोटा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त काउंटर स्थापित करने की मांग की। यात्रियों ने निर्धारित कोटे के पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठाए।

इस बीच जम्मू हाट में पांचवें दिन 800 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए काउंटरों की संख्या बढ़ाकर दो से चार कर दी गई है। केंद्र के इंचार्ज अशोक के अनुसार निर्धारित कोटे के मुताबिक ही यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन भीड़ को देखते हुए कोटा बढ़ाने पर काम हो रहा है।

अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु रियासत में पहुंच रहे हैं। इनमें एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आन स्पॉट पंजीकरण के लिए संबंधित केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। यात्रा आगे जाने के साथ यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed