{"_id":"2346aea8cce74ca9cab935b901441152","slug":"local-residents-should-also-get-job-in-railway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार: मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार: मनकोटिया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने केंद्र सरकार के विभागों में भी जम्मू, उधमपुर, कटड़ा क्षेत्र के युवाओं से भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रेलवे में उधमपुर और कटड़ा में कश्मीर के युवाओं को गैंगमैन और अन्य पदों पर तैनात किया गया है। जम्मू के युवाओं से रोजी-रोटी छिनी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने घोषणा की कि बुधवार को पैंथर्स कार्यकर्ता विशाल प्रदर्शन करेंगे। अगर इसके बाद भी रेलवे विभाग ने स्थानीय युवाओं की भर्ती नहीं की तो रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। बलवंत सिंह मनकोटिया के अनुसार जम्मू से उधमपुर और कटड़ा तक ट्रैक बिछाने के दौरान कई स्थानीय लोगों की जमीनें भी चली गई।
विज्ञापन
जमीनें रेलवे प्रशासन को नीति के तहत सौंपी गई, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाता है। इस नीति की धज्जियां उड़ा दी गई। उधमपुर से कटड़ा के बीच कश्मीर के गांदरबल, अनंतनाग आदि जिलों से लोगों को नौकरियां दी गई। जबकि स्थानीय युवाओं की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले भी स्टेट बैंक आफ इंडिया ने अपने भर्ती अध्यादेश में केवल कश्मीर के लोगों को भी फार्म भरने की शर्त रखी। इस मामले को सुलझा लिया गया।
जम्मू कश्मीर बैंक में भी चार सौ युवा कश्मीर के भर्ती हुए और जम्मू के मात्र युवाओं को रोजगार मिला। मनकोटिया ने कहा राज्य सरकार ही नहीं। केंद्र के विभागों में भी जम्मू की अनदेखी की जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।