फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   load carrier vehicle, overload

Jammu News: मालवाहकों में ढोया जा रहा कानून, निर्माण सामग्री से ओवरलोड ट्रक रात्रि में दौड़ रहे बेलगाम, जिम्मेदार अंजान

विज्ञापन
load carrier vehicle, overload
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मालवाहकों में निर्माण सामग्री के साथ नियमों और कानून को ढोया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के आंखों के सामने गैरकानूनी कार्य किया जा रहा है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते दिन कुंजवानी में दुर्घटना भी अधिकारियों की लापरवाही का एक बड़ा नमूना है, जहां क्रेन से उतारते एक सरिया चलती बोलेरो के चालक के माथे में घुस गया। इस कारण विजयपुर के अंकित की मौत हो गई। यह कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान अव्यवस्था के शिकार कई लोग हो चुके हैं।
हादसों का एक बड़ा कारण सड़कों पर सरपट दौड़ रहे ओवरलोड मालवाहन भी हैं। ये लखनपुर से शहर में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा आवाजाही रात को हो रही है। सरिया, लोहे के पाइप, पोल, पराली और बांस को नियमों के विपरीत लादा जा रहा है। बॉडी फ्रेम से दो से तीन फीट तक बाहर मौत लटक रही है। विडंबना है कि नाके के दौरान भी पुलिस की ओर से इन वाहनों पर नकेल नहीं कसी जा रही। इस वजह से कीमती जिंदगियां सड़कों पर लील रही हैं। यह खुलासा अमर उजाला की शुक्रवार देर रात 12 बजे ग्राउंड रिपोर्ट में हुआ। विभिन्न सड़कों का जायजा लेने के दौरान सामने आया कि ओवरलोड वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


रात 9:45 - गांधीनगर मुख्य रोड
गांधीनगर मुख्य सड़क पर बांस से लदा ट्रक निकला। बांस बॉडी फ्रेम से छह से आठ फीट तक बाहर थे। चालक ने संकेतक के लिए दो से तीन पीले कपड़े बांस के पीछे बांधे थे। बांस की लंबाई 20 से 22 फीट तक थी। अगर एक बांस सड़क पर गिर जाता और पीछे से वाहन आ जाता तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।हैरानी तो उस समय हुई जब ट्रक चालक बिक्रम चौक, डोगरा चौक, बस स्टैंड में नाकों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 बजे : बिक्रम चौक
बिक्रम चौक से पराली से लदा ट्रैक्टर-ट्राली गुजरी। पराली पांच से छह फीट तक बाहर थी। आलम यह था कि पीछे से आ रहे वाहनों चालकों को आगे देखना मुश्किल हो रहा था। चालक बड़े आराम से बिक्रम चौक में तवी पुल पर नाके से गुजरा, लेकिन पुलिस ने पूछताछ करनी भी जरूरी नहीं समझी। इसी तरह रात 10:30 बजे भगवती नगर पुल से पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्राली गुजरी।

रात 10:45 : एशिया चौक
एशिया चौक पर सतवारी से सरिया से लदा ट्रक आया। सरिया बॉडी फ्रेम से दो फीट बाहर था। सुरक्षा में अनदेखी की बात करें तो सरिया पर न कोई चमकीली टेप, न ही कोई कपड़ा था। ट्रक रास्ते में गांधीनगर, बिक्रम चौक व बस स्टैंड नाके से गुजरा, लेकिन पुलिस ने रोकने की कोशिश नहीं की। वह नियमों को ताक पर रख कर बेलगाम दौड़ता रहा। इसी बीच, दूसरा ट्रक आ गया जिसमें भी नियमों की अनदेखी की गई। आलम यह था कि ट्रक के डाले पर सरिया रखा था और पीछे से वाहन आ रहे थे।


नियम पर एक नजर - मालवाहनों में तय सीमा से अधिक भार, बॉडी फ्रेम से बाहर सरिया या अन्य सामान रखना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 113 का उल्लंघन है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस और मोटर व्हीकल विभाग पंजीकरण के साथ लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई कर सकता है।


समय-समय पर नाके लगाए जाते हैं। हालांकि विशेष शिकायत मिलने पर ही मुहिम चलाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रेहाना तबुसम, एआरटीओ जम्मू

ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रात आठ बजे तक है। ऐसी जानकारी का पता अभी चला है। नजर रखी जाएगी ताकि नियमों का पालन करवाया जा सके।



-फैजल कुरैशी, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed