फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Live grenade found in orchard in Kulgam jammu kashmir, diffused

जम्मू-कश्मीरः बाग में मिला ग्रेनेड, जवानों ने किया निष्क्रिय

Mon, 23 Mar 2020 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Live grenade found in orchard in Kulgam jammu kashmir, diffused
ग्रेनेड, फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक बाग में ग्रेनेड मिला। इस दौरान काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसी सूचना सुरक्षाबलों को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने इसे निष्क्रिय किया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेयपोरा मंजगाम के स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि बाग में ग्रेनेड पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस बाग में पहुंच गई और ग्रेनेड को निष्क्रिय किया गया।

विज्ञापन

कुपवाड़ा में आतंकियों के मददगार के पास से हथियारों का जखीरा बरामद

उधर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में आतंकियों का एक मददगार मौजूद है। साथ ही इसके पास भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी है। इसी सूचना के आधार पुलिस ने आतंकियों के इस मददगार के खिलाफ अभियान चलाया।

एसओजी की टीम ने आतंकियों के मददगार के पास से हथियार बरामद किए। जिनमें आठ एके-47, नौ पिस्टल, 16 मैग्जीन(9-एमएम),  9-एमएम के 351 कारतूस के साथ ही अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। इससे पहले आतंकियों के इसी मददगार के पास जनवरी महीने में आठ लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसकी पहचान निसार अहमद पुत्र मोहम्मद केसर मीर उम्र 31 साल के रूप मे हुई है। निसार, गुलाम नबी लोन निवासी अवथकोल मेयाल का दत्तक पुत्र है।

हथियारों का इतना बड़ी जखीरा मिलने से आशंका जताई जा रही है यह ओवर ग्राउंड वर्कर आतंकियों तक इन्हें पहुंचाने जा रहा था। पुलिस पकड़े गए आतंकियों के मददगार से पूछताछ कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई बड़ा खुलासा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed