{"_id":"6075659f707b8d23c94d3144","slug":"liquor-shops-closed-in-jammu-kashmir-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में शराब के लिए चल रही मारामारी, हो सकता है जम्मू बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में शराब के लिए चल रही मारामारी, हो सकता है जम्मू बंद
Tue, 13 Apr 2021 03:07 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 13 Apr 2021 03:07 PM IST
सार
- वाइन ट्रेड एसोसिएशन जरूरत पड़ने पर करेगा जम्मू बंद
- दूसरे दिन भी एसोसिएशन ने बंद रखीं शराब की दुकानें
विज्ञापन
liquor
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में शराब के लिए मारामारी हो रही है। नई आबकारी नीति के विरोध में शराब की दुकानें तीन दिनों के लिए बंद की गई हैं। बार में शराब लेने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। आबकारी नीति के विरोध में शराब विक्रेता आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
वाइन ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह लोग जम्मू बंद की तरफ भी जाएंगे। वहीं मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसकी वजह से सोमवार को शहर के तमाम बार के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जिनको नियंत्रित करने के लिए बार के बाहर पुलिस को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
शाम होते होते कई बार बंद हो गए और कइयों में कुछ ब्रांड की शराब ही बची। होटल एवं बार एसोसिएशन के प्रधान प्रहलाद सिंह का कहना है कि काफी ब्रांड की शराब का एमआरपी जारी नहीं हुआ है। कुछ ब्रांड ही बेचे जा रहे हैं। शराब की दुकानें बंद हैं तो इस वजह से बार में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अलबदर संगठन के तीन सहयोगी गिरफ्तार, आतंकियों पर किया यह बड़ा खुलासा
शराब की ब्लैक मार्केटिंग
शराब की दुकानें बंद होने और बार में भीड़ की वजह से शराब की जमकर ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। 600 रुपये में आने वाली बोतल 2 हजार रुपये तक बेची जा रही है। सबसे ज्यादा ब्लैक मार्केटिंग देशी शराब की बिक्री में हो रही है।