{"_id":"6073d3468ebc3ed3d535f736","slug":"liquor-shops-auction-jammu-and-kashmir-will-be-from-april-15-to-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शराब दुकानों की 15 से 19 अप्रैल तक होगी नीलामी, 228 दुकानों के लिए लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शराब दुकानों की 15 से 19 अप्रैल तक होगी नीलामी, 228 दुकानों के लिए लगेगी बोली
Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
नई आबकारी नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में 228 शराब दुकानों की नीलामी 15 से 19 अप्रैल तक होगी। हर दिन अलग-अलग जिलों की रेंज के हिसाब से बोली लगेगी। आबकारी विभाग ने ऑनलाइन नीलामी का शेड्यूल जारी किया है। साथ ही नीलामी में भाग लेने के लिए कम से कम पांच लाख रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि नीलाम होने वाले लाइसेंस 1 मई 2021 से 31 मार्च 2022 तक प्रभावी होंगे। नीलामी जम्मू-कश्मीर बैंक के माध्यम से आबकारी विभाग के ई-ऑक्शन पोर्टल से होगी। यदि बोली के निर्धारित समय से पहले पांच मिनट के भीतर एक नई उच्चतम एच-1 बोली प्राप्त होती है, तो ई-नीलामी का समय ऑटोमेटिक रूप से निर्धारित बोली से पांच मिनट तक और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह की समय बढ़ोतरी तीन बार तक अधिकतम होगी। पांच लाख रुपये ईएमडी के जरिए देने होंगे और बोली 25 हजार रुपये से शुरू होगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को दुकान का लाइसेंस मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा
Trending Videos
बंद रहीं शराब की दुकानें
नई आबकारी नीति के विरोध में तीन दिन के लिए शराब की दुकानें बंद हैं। जम्मू वाइन ट्रेड एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार, सोमवार और मंगलवार को दुकानें बंद रहेंगी। रविवार को पहले दिन दुकानें बंद रहीं। इसकी वजह से कई जगहों पर शराब की ब्लैक मार्केटिंग भी हुई। दुकानें बंद होने की वजह से लोग बार में भी पहुंचे। तमाम बार में भीड़ देखने को मिली।