फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lineman dead by electricity

Jammu News: तारों में करंट बनकर दौड़ी लापरवाही, लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
Lineman dead by electricity
लोगों ने जताया रोष, विभाग के अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के रैपर गांव में सोमवार को काम कर रहे बिजली विभाग के एक लाइन मैन की करंट लगने से मौत हो गई। इसे लेकर लोगों ने जिला अस्पताल में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लाइनमैन की मौत हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
जानकारी के अनुसार जिले के रैपर गांव में बिजली की मरम्मत का काम चल रहा है। लाइनमैन छज्जु राम पुत्र मेला राम निवासी छिंकी सांबा यहां कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब लाइन में करंट कैसे आ गया, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। जैसे ही लाइनमैन की मौत की खबर लोगों को मिली तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ़ रोष जताया। उधर, पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत किया। एसीआर सांबा ने लोगों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि घटना की जांच करवाई जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहिंदर पाल ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लाइन मैन की मौत हुई है। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि शटडाउन के बाद भी बिजली कैसे आ गई।
विज्ञापन

---
छज्जु राम क्षेत्र के 150 ट्रांसफार्मर की देखभाल कर रहा था। बिजली विभाग में लाइन मैनों की कमी के बावजूद छज्जु राम अपने काम के प्रति काफी ईमानदार था। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीना चौधरी, पूर्व सरपंच, पंगदौर सांबा

---
चार सदस्यीय कमेटी करेगी मामले की जांच
उपायुक्त ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो लाइन मैन की मौत की जांच करेगी। उपायुक्त ने एसीआर को निर्देश दिए कि वह मौके पर पहुंच कर लोगों को भरोसा दिलाएं। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
---
किसी ने गंवाई जिंदगी, किसी ने अंग
वर्ष 2015 में कैली मंडी निवासी लाइन मैन शाम लाल की काम करते समय मौत हो गई थी। वर्ष 1018 में रेइयां में लाइन मैन चग्गर की करंट लगाने से मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था। चार वर्ष पूर्व भी अस्थायी कर्मी रवि की करंट लगने से बाजू कट गई थी। तीन वर्ष पहले अस्थायी कर्मी धन्ना को करंट लगने से उसका हाथ कट गया था, जिन्हें बाद में विभाग ने निकाल दिया।

----
घटना की विभागीय जांच करवाई जाएगी। देखा जाएगा कि कहां गलती हुई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से मृतक के परिवार की भी देखभाल की जाएगी।
- मनोज मन्हास, एईई, बिजली विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed