{"_id":"5fa9adce2e5b0a45f41bb0e1","slug":"like-trump-bjp-will-also-lose-in-the-next-lok-sabha-election-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो हाल ट्रंप का हुआ है, वही हाल भाजपा का अगले चुनाव में होने वाला हैः फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो हाल ट्रंप का हुआ है, वही हाल भाजपा का अगले चुनाव में होने वाला हैः फारूक अब्दुल्ला
Tue, 10 Nov 2020 02:29 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया का बेडागर्क कर दिया है। उम्मीद है कि नव-नियुक्त राष्ट्रपति जो बाइडन इस स्थिति में कुछ सुधार करेंगे। जो हाल ट्रंप का चुनावों में हुआ है, वही हाल भाजपा का अगले चुनाव में होने वाला है। यह बातें नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने लखनपुर में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें देश का दुश्मन बता रही है, लेकिन वे देश के नहीं बल्कि भाजपा के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह महात्मा गांधी के हिंदुस्तान पर भरोसा करते हैं, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर धर्म के लोगों को देश में बराबरी का अधिकार है। अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा मीडिया और लोगों को पैसों के लालच से खरीद कर दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गुपकार कोई गैंग नहीं बल्कि एक संगठन है। इसे गैंग का दर्जा देने वाले सबसे बड़े डाकू हैं। उन्होंने कहा कि पीपुल्स एलाइंस ने फैसला लिया है कि एक साथ डीडीसी चुनाव लड़ेंगे। एलायंस का एक चुनाव चिन्ह नहीं है, ऐसे में संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में जितने भी दल शामिल हुए हैं, उन्हें एक ही बात से आपत्ति थी कि लोगों की भूमि और नौकरियां जा रही हैं। उनका अस्तित्व खतरे में आ रहा है।
विज्ञापन