{"_id":"68f51d32c2e8f69d300bbb3f","slug":"light-snowfall-expected-in-kashmir-mountains-for-two-days-from-tomorrow-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में पहाड़ों पर कल से दो दिन हल्की बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में पहाड़ों पर कल से दो दिन हल्की बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान
Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
सार
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम पारा 25.9 डिग्री, न्यूनतम 6.6 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी में गुजरती हुई ट्रेन (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के ऊंचे इलाकों में 21 और 24 अक्तूबर को हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 21 से 26 अक्तूबर की शाम तक कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं घाटी में रात का पारा गिर रहा है, जबकि दिन में तेज धूप खिल रही है। यही हाल जम्मू संभाग में है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, कश्मीर में रविवार को भी तेज धूप खिली। हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम पारा 25.9 डिग्री, न्यूनतम 6.6 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम 4.2 डिग्री, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। विभाग ने कहा है कि मौसम अनुकूल है। इसलिए किसान कृषि संबंधी काम पूरे कर लें।
विज्ञापन