{"_id":"632614657ac3da04c54d308b","slug":"light-problem-reasi-news-jmu268210165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की लाइन पर गिरी बरगद की टहनी, इलाके में 10 घंटे रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की लाइन पर गिरी बरगद की टहनी, इलाके में 10 घंटे रहा अंधेरा
विज्ञापन
रियासी के मुख्य बाजार में बीचो बीच गिरा बरगद का पेड़।
- फोटो : REASI
रियासी। नगर के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात को बरगद के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति लगभग 10 घंटे प्रभावित रही। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। बाद में पेड़ के गिरे हिस्से को जेसीबी हटवाया और दरिया में डाल दिया।
बताया जाता है कि रात को लगभग दो बजे बरगद के पेड़ का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे से गुजर रही बिजली की लाइन पर गिरा। इसके तुरंत बाद मुख्य बाजार तथा कोर्ट रोड़ के कुछ इलाकों से बिजली चली गई। बाजार के बीच पेड़ का हिस्सा गिरने से सुबह वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। खासकर चार पहिया वाहनों को आने जाने के लिए थोड़ा भी रास्ता नहीं मिला।
नगर परिषद अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी ने मौके पर पहुंच कर सारी स्थिति को जाना। बाद में कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर कुल्हाड़ी से पेड़ के कई टुकड़े करवाए और जेसीबी से टिप्पर में डालकर चिनाब दरिया में फेंका दिया। पूरी कार्रवाई समाप्त होने पर तारों को ठीक किया गया। दोपहर को एक बजे के करीब बिजली बहाल हुई। दुकानदारों के अनुसार पेड़ का हिस्सा बिजली के तारों पर आकर लटक गया। नहीं तो नीचे बनी टीन की छत वाली दुकानों का काफी नुकसान होता।