{"_id":"64e66e1079e1c69bbb053f94","slug":"light-and-water-problem-ramgad-samba-jammu-news-c-270-1-rmg1001-40-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 दिन से बाधित बिजली व पानी की सप्लाई, लोगों ने 4 घंटे यातायात रोका तो हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 दिन से बाधित बिजली व पानी की सप्लाई, लोगों ने 4 घंटे यातायात रोका तो हुई सुनवाई
Thu, 24 Aug 2023 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
-मौके पर पहुंचे अधिकारी, एक हफ्ते में समस्या हल करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। शिकायतों के बाद भी बिजली-पानी की समस्या हल न होने पर पंचायत चक सलारिया, करालीय व कोलपुर के लोगों ने बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विजयपुर-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक आवाजाही बंद की तो अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। एक हफ्ते में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।
सरपंच विजय कुमार बाबा, नायब सुनील चौधरी, करतार सिंह, कैप्टन गुरचरण सिंह, सवरन सिंह ने कहा कि दस दिन से न तो दिन में बिजली आ रही है और न ही रात को। पीने के पानी की सप्लाई भी प्रभावित है। खेती के लिए 6 घंटे की बिजाय एक घंटा बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज की भी समस्या है। लोग दस दिन से बिजली के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अब मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। वहीं, सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एक्सईएन एके चाइवर व तहसीलदार अभिमन्यु शर्मा ने लोगों को शांत करवाया। लोगों को आश्वासन दिया कि एक हफ्ते में मसला हल कर दिया जाएगा। इसके बाद जाम खोला गया। वहीं, जाम के चलते स्कूली बच्चों और आम जनता को परेशान होना पड़ा।