फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   light and road show

संगीत की धुनों के बीच रंगबिरंगी रोशनी से चमक उठा बाहु फोर्ट

विज्ञापन
light and road show
जम्मू। शहर के बाहु फोर्ट रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है, जिसे देख कर शहरवासी और लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। आइकॉनिक वीक के तहत जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड, प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से बुधवार को बाहु फोर्ट में लाइट और साउंड शो का आयोजन किया गया है, जो आगामी दो दिन तक जारी रहेगा। इस मौके पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन जनता को पसंद आया तो आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम की शुुरूआत में स्थानीय कलाकार जूही सिंह ने प्रस्तुतियां दी। साथ ही जम्मू के प्रसिद्ध विरासत स्थलों को दर्शाने वाली एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिसे फिशरीज पार्क के सामने बाहु किले की दीवार पर दिखाया गया। इससे बाहु फोर्ट की हैरीटेज चित्र को दर्शाने का प्रयास किया गया है। मेयर ने कहा कि कई प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत शुरू किए गए हैं। कई पूरे हो चुके हैं। प्रोजेक्टों के पूरा होने से अब जम्मू भी स्वतंत्र रूप से पर्यटन के रूप में जाना जाएगा। इससे देश के मेट्रो शहरों की तुलना में जम्मू का नाम भी होगा।
विज्ञापन

आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि समृद्ध विरासत और जम्मू शहर के इतिहास को उजागर करने वाले साउंड एंड लाइट शो को मंदिरों के शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए एक और आयाम जोड़ने के लिए पेश किया गया है। इससे काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed