फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Sinha made a surprise visit to the Civil Secretariat

उपराज्यपाल सिन्हा ने नागरिक सचिवालय का औचक दौरा किया

विज्ञापन
Lieutenant Governor Sinha made a surprise visit to the Civil Secretariat
श्रीनगर सचिवालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा। संवाद
जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर नागरिक सचिवालय का औचक दौरा किया। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक सेक्शन में जाकर कामकाज की जानकारी हासिल की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के गैरहाजिर होने का उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कार्यप्रणाली में तत्काल प्रभाव से सुधार लाने, व्यावसायिक कार्य संस्कृति को अपनाने और समय की पाबंदी को अपनाते हुए काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रधान सचिव बिपुल पाठक और नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपराज्यपाल ने डोर टू डोर जाकर विभिन्न सेक्शन में हो रहे कामकाज का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर कार्य संस्कृति को भी जाना। कहा कि सेवा वितरण तंत्र में सुधार लाने पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार जन सेवाओं के प्रभावी वितरण के लिए प्रतिबद्ध है। जन समस्याओं का समयबद्ध हल होना चाहिए। गैर व्यवसायिक रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed