{"_id":"61893cc72f07af705d163d37","slug":"lieutenant-governor-manoj-sinha-started-work-from-jammu-secretariat-administrative-secretaries-of-15-departments-also-handled-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू सचिवालय से शुरू किया काम, 15 विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने भी संभाला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू सचिवालय से शुरू किया काम, 15 विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने भी संभाला मोर्चा
Mon, 08 Nov 2021 09:25 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:25 PM IST
सार
दरबार मूव की परंपरा खत्म होने के बाद पहली बार नागरिक सचिवालय जम्मू और श्रीनगर में सुचारू तौर पर चल रहे हैं। सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू सचिवालय पहुंचे। उन्होंने पहले दिन कई अधिकारियों ने कई मुद्दों पर बातचीत की।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार से जम्मू सचिवालय में कामकाज शुरू कर दिया। दरबार मूव की परंपरा के बंद होने के बाद नागरिक सचिवालय में बिना किसी तामझाम के उपराज्यपाल ने दो घंटे कामकाज किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल सुबह 11 बजकर चार मिनट पर जम्मू नागरिक सचिवालय पहुंचे और एक बजकर चार मिनट पर राजभवन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता और सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में सचिवालय में विभिन्न विभागों के अफसरों व कर्मचारियों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
प्रदेश में 38 प्रशासनिक विभागों में से 15 विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने जम्मू से कामकाज करना शुरू कर दिया है। वहीं 13 प्रशासनिक सचिव श्रीनगर सचिवालय से कामकाज संभाल रहे हैं। सरकार ने इस बार जम्मू और श्रीनगर दोनों नागरिक सचिवालयों में सुचारु रूप से कामकाज चलाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
शिकायत पेटी में पत्र से समस्या बताएं: द्विवेदी
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि जम्मू नागरिक सचिवालय परिसर में शिकायत पेटी में कोई भी कर्मचारी हो या अफसर अथवा आम आदमी, पत्र के माध्यम से समस्या सरकार के संज्ञान में ला सकता है। सरकारी कामकाज से लेकर जन समस्या को इस माध्यम से भी उठाया जा सकता है। वहीं, दोपहर ढाई से लेकर साढ़े तीन बजे तक आम लोग सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों से मिलकर अपनी समस्याएं उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए निर्धारित नियमों का विशेष ध्यान रखना होगा।