फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said that underground and overground network of separatism will be demolished

जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- अलगाववाद का अंडरग्राउंड व ओवरग्राउंड नेटवर्क होगा ध्वस्त

Sun, 10 Apr 2022 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 01:56 AM IST
सार

उत्तरी कश्मीर में सही रास्ता कार्यक्रम में बोले एलजी - युवा नहीं होने दिए जाएंगे गुमराह। कहा कि ऐसे तत्वों को बेनकाब करने की युवा वर्ग समेत पूरा समाज ले जिम्मेदारी।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said that underground and overground network of separatism will be demolished
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश में अलगाववादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने में जुटे अंडरग्राउंड व ओवरग्राउंड नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा। ऐसे तत्व युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। युवा वर्ग समेत पूरे समाज की यह जिम्मेदारी है कि आतंकवाद को सही ठहराने वाले ऐसे तत्वों को बेनकाब कर उन्हें अलग-थलग किया जाए। वह पट्टन में चिनार कोर की ओर से आयोजित सही रास्ता कार्यक्रम में उत्तरी कश्मीर के सैकड़ों युवाओं व नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि युवा मन में शांति, निस्वार्थ सेवा और समाज की प्रगति के आदर्शों के प्रति सहज आकर्षण होता है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने युवा आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सहायक बुनियादी ढांचे, योजनाओं और नीतियों को बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उद्यमिता और रोजगार के अवसर में शानदार वृद्धि दिख रही है। पर्यटन का विस्तार हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्ट मानव संसाधनों का एक बड़ा पूल और एक अनुकूल जनसांख्यिकीय प्रोफ ाइल है, जो केंद्र शासित प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में रुचि रखता है।
विज्ञापन


सही रास्ता कार्यक्रम को जीवन बदलने वाली प्रक्रिया बताते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक अवसर है जो उन्हें एक नेक और सफ ल जीवन जीने का सही रास्ता दिखाता है। 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कुछ निहित स्वार्थों द्वारा जानबूझकर अवसरों से वंचित रखा गया। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर ने शासन के एक नए युग में प्रवेश किया। हम निवेश और विकास को गति देने के लिए सुधारों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बारामुला और कई युवा सम्मानित
शांति और सद्भाव को विकास की पूर्व शर्त बताते हुए उपराज्यपाल ने शांति बनाए रखने और गुमराह युवाओं को सही रास्ते पर वापस लाने के लिए निरंतर प्रयासों के लिए सेना और सुरक्षा बलों की सराहना की। प्रदेश प्रशासन और नागरिक समाज के सहयोग से चिनार कोर द्वारा सही रास्ता पहल का उद्देश्य गुमराह युवाओं को सामान्य जीवन में वापस लाना, उन्हें उज्ज्वल भविष्य के अवसर प्रदान करना और विशेषज्ञों से बातचीत व परामर्श से उनकी गलत धारणाओं को दूर करना है। उन्होंने एसएसपी बारामुला सहित उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने सही रास्ता पहल और इससे लाभान्वित होने वाले प्रतिभागियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में जीओसी किलो फोर्स मेजर एसएस सलारिया, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह, 10 सेक्टर कमांडेंट ब्रिगेडियर आलोक दास, विशेष डीजी सीआईडी आरआर स्वैन समेत युवा, उनके अभिभावक उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed