फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said not a single inch of land of farmers was taken by outsiders in Jammu and Kashmir

उप-राज्यपाल सिन्हा ने कहा: एक भी इंच भूमि बाहरी व्यक्ति ने नहीं ली, अगर ऐसा है तो बताने की कृपा करें

Fri, 29 Oct 2021 03:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 03:19 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा ज़िम्मेदारी से कह रहा हूं कि किसी भी किसान की एक इंच भूमि बाहर के किसी भी व्यक्ति ने नहीं ली है। कानून यही है कि कृषि योग्य भूमि कोई ले नहीं सकता है, किसान के अलावा। मैं समझता हूं कि इस कानून के कारण किसानों की भूमि की रक्षा करने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रशासन की है।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said not a single inch of land of farmers was taken by outsiders in Jammu and Kashmir
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बर्फबारी से भारी नुकसान झेल रहे किसानों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद मिलेगी। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में सेब महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार बे-मौसम बर्फबारी के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक समिति गठित की गई है, जिसे नुकसान के सही आंकड़े लाने को कहा गया है।
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जिस उत्सव का उद्घाटन किया वह अच्छी शुरुआत है। जम्मू-कश्मीर के विकास के मामले में कृषि और संबद्ध क्षेत्र विशेष रूप से बागवानी काफी हद तक योगदान दे रहे हैं। अगले तीन वर्षों में सेब के उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मौत की घाटी: लाशों के बीच पड़े घायलों की चीत्कार से कांप उठे लोग, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किसी भी किसान की एक इंच भूमि बाहर के किसी भी व्यक्ति ने नहीं ली है। कहा कि बड़ा प्रचार हो रहा है कि यहां की जमीन दूसरे लोग ले रहे हैं। मैं आप सबसे यह पूछना चाहता हूं कि किसी भी गांव में किसी की एक इंच भी जमीन ली गई है, तो कृपा करके बताइए। मैं चुनौती के साथ कहना चाहता हूं कि लोगों में भ्रम फैलाने का काम लगातार कुछ दिनों से किया जा रहा है। यह उचित नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed