फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said New government silk factory in Srinagar soon cocoon farmers will get benefit

उप-राज्यपाल बोले: श्रीनगर में नई सरकारी सिल्क फैक्ट्री जल्द, 3000 कोकून पालकों को मिलेगा लाभ

Sat, 10 Jul 2021 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Jul 2021 10:09 AM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार भेड़पालन से जुड़े 50 हजार परिवारों को आर्थिक विकास के अवसर प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said New government silk factory in Srinagar soon cocoon farmers will get benefit
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि श्रीनगर के राजबाग में नई सरकारी सिल्क फैक्ट्री जल्द खुलेगी। इसमें बुनाई और फिनिशिंग की मशीनरी होगी। इससे 3000 कोकून पालकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में भेड़पालन से जुड़े लगभग 50 हजार परिवारों को आर्थिक विकास के अवसर प्रदान कर रही है।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने शुक्रवार को बेमिना में विश्व बैंक वित्त पोषित झेलम तवी बाढ़ के तहत स्थापित सरकारी ऊनी मिल में शोरूम एवं इंटरप्रिटेशन केंद्र का उद्घाटन किया। कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय ऊन उत्पादकों को सहायता प्रदान करने के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है। इस परियोजना के पहले चरण में 4.25 करोड़ रुपये की लागत से इस केंद्र का निर्माण किया गया है। दूसरे चरण में मशीनरी और सहायक कार्य का उन्नयन अगस्त 2021 तक चार करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। नया केंद्र सालाना 80 हजार किलोग्राम स्थानीय रूप से उत्पादित ऊन का प्रत्यक्ष बाजार उपलब्ध कराएगा, जिससे 1600 भेड़ पालक परिवारों को लाभ होगा। इसके अलावा स्थानीय कपड़ा उत्पादन में 1,60,000 मीटर की सालाना वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


ई-कॉमर्स के लिए अमेजन से करार 
सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के साथ सिल्क मार्क आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के माध्यम से ई मार्केटिंग चैनल के रूप में करार किया है। जीईएम पोर्टल पर पंजीकरण पूरा हो गया है और ट्रेड नामक जेकेआईएल को रजिस्ट्रार की ओर से अगस्त 2021 के अंत तक अधिसूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed