जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा और कोरोना को लेकर उपराज्यपाल ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
- उपराज्यपाल ने कहा- अधिकारी प्रशासन का चेहरा होते हैं
- टीकाकरण अभियान को तेजी लाने का दिया निर्देश
- सप्ताह में तीन दिन लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि लोग कोरोना एसओपी का पालन करें। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं का तेज गति से निवारण करें और ब्लॉक दिवस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
उपराज्यपाल ने जिला स्तर पर ई-आफिस सिस्टम को लागू करने के भी निर्देश दिए। श्रीनगर राजभवन में हुई बैठक में उपराज्यपाल ने कहा कि अधिकारी प्रशासन का चेहरा होते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरे जवाबदेह तरीके से करना होगा। संबंधित कार्यालयों में सप्ताह में तीन दिन लोगों की समस्याओं को सुना जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा
उन्होंने रमजान के महीने में सेहरी और इफ्तार के समय बिना किल्लत बिजली आपूर्ति के भी निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला उपायुक्तों को अपने संबंधित जिलों में कोविड टीकाकरण अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाने वालों को सम्मानित करें
मनोज सिन्हा ने आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि डीसी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाएं। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए जिला उपायुक्तों से कहा कि वह ऐसे लोगों की निशानदेही भी करें जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाई हो। ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाए। सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाए।