{"_id":"69ec8d0b1a49a2ad670a2572","slug":"lieutenant-governor-manoj-sinha-has-said-that-there-is-a-deep-connection-between-drug-smugglers-and-terrorists-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: 'आतंक और नशे का नेटवर्क तोड़ने में जुटा प्रशासन, नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरा संबंध', उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: 'आतंक और नशे का नेटवर्क तोड़ने में जुटा प्रशासन, नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरा संबंध', उपराज्यपाल
Sat, 25 Apr 2026 03:15 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:15 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरा संबंध है और इनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरा संबंध है। दोनों अपराध में सहयोगी हैं। इनके नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है। तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एलजी ने शनिवार को रियासी में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा,नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का असर दिखने लगा है। नशे पर समाज की चुप्पी टूट रही है। लोग इसके प्रति प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिन्हा ने बताया कि जम्मू संभाग में 11 से 22 अप्रैल के बीच कई मामले दर्ज किए गए हैं। कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब तीन करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। लगभग एक करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी कुर्क की गईं। 187 ड्राइविंग लाइसेंस और चार वाहनों के पंजीकरण रद्द किए गए हैं। साथ ही, नशा तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है। 48 नशा तस्करों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा
एलजी ने कहा,नशा तस्करी में शामिल लोगों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। तस्करों की पहचान हो चुकी है। वे निगरानी में हैं और जल्द पकड़ लिया जाएगा। एक भी तस्कर बख्शा नहीं जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।
1,947 महिला समितियों ने संभाला जिम्मा
एलजी ने बताया कि जम्मू संभाग के जिलों में 1,947 महिला समितियां बनाई गई हैं। ये नशे के खिलाफ जागरूकता और निगरानी में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की भागीदारी से इस कैंसर जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।