{"_id":"697710a4333de33f43023dbb","slug":"lieutenant-governor-manoj-sinha-concludes-his-presidential-address-at-the-republic-day-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: जम्मू मौलाना आजाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2026: जम्मू मौलाना आजाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा
Mon, 26 Jan 2026 12:29 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:29 PM IST
सार
जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और नशा व आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर जोर दिया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और उसके बाद अध्यक्षीय संबोधन दिया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने बीते वर्ष के दौरान प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नशाखोरी और आतंकवाद को प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौतियां बताते हुए इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान सुरक्षाबलों और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत की गई, जिसका निरीक्षण उपराज्यपाल ने संबोधन से पहले किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।