एलजी बोले: जम्मू-श्रीनगर हाईवे का अगले वर्ष तक काम होगा पूरा, घाटी में सर्दियों में नहीं होगी रसोई गैस की कमी
एलजी मनोज सिन्हा ने अनंतनाग में एलपीजी गैस के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्लांट के शुरू होने से कश्मीर में रसोई गैस अब ठंड में भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी। सर्दियों में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर भी रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले वर्ष काम पूरा किया जाएगा। कश्मीर से लेकर कन्याकुुमारी तक रोड नेटवर्क बेहतर बनाया जाएगा। इस बार सर्दियों में भी घाटी में रसोई गैस की कोई कमी नहीं होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने बुधवार को वेस्सु-निपोरा में एलपीजी गैस के बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कहीं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस बॉटलिंग प्लांट में प्रतिदिन 3240 सिलिंडरों की आपूर्ति करने की क्षमता है। उप राज्यपाल ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से कश्मीर में रसोई गैस अब ठंड में भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी। सर्दियों में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर भी रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी।
उन्होंने गैस कंपनियों को निर्देश दिए कि उज्ज्वला योजना के जरिये आम जनता और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस कनेक्शन मुहैया करवाए जाएं। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगभग 12.41 लाख परिवारों को उज्ज्वला 1.0 के तहत एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं और हमारा यह प्रयास है कि इसका लाभ कम आय वाले अन्य परिवारों को दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस योजना से कोई व्यक्ति छूटे नहीं।
कंपनी ने भविष्य का दृष्टिकोण साझा किया
इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख जितेंद्र कुमार ने कहा कि जम्मू संभाग में सीएनजी बुनियादी ढांचे की स्थापना के अलावा, यूटी में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता में वृद्धि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे आईओसीएल के 2046 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के दृष्टिकोण को साझा किया।