फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said: two party system country, get rid of casteist dynasty oriented parties

जम्मू कश्मीर के एलजी बोले: देश में दो दलीय व्यवस्था हो, जातिवादी और वंशवाद उन्मुख पार्टियों से छुटकारा मिले

Mon, 26 Dec 2022 01:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 01:52 AM IST
सार

उप राज्यपाल गाजीपुर के महामना इंटर कॉलेज में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह में बोल रहे थे। उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
LG said: two party system country, get rid of casteist dynasty oriented parties
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश में दो दलीय व्यवस्था की वकालत की है, जिसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान की थी। उन्होंने कहा कि भारत जैसा बड़ा लोकतांत्रिक देश तभी फल फूल सकता है जब वह जातिवादी और वंशवाद उन्मुख पार्टियों से छुटकारा पा ले।

विज्ञापन


उप राज्यपाल रविवार को गाजीपुर के महामना इंटर कालेज में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह में बोल रहे थे। उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वह दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के विकास के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


महामना मालवीय के सपनों को पूरा करने के साथ अटल जी की परिकल्पना के अनुरूप भारत बना रहे हैं। उन्होंने सुनिश्चित किया है कि सुशासन सभी के लिए समावेशी विकास में तबदील हो और सामाजिक आर्थिक विकास लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाए। क्षेत्रों में अब असमानताओं को दूर कर दिया गया है। सरकार लोगों की आकांक्षाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति, कृषि में परिवर्तन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने आजीविका सृजन, आर्थिक व व्यक्तिगत विकास में अनंत संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं। आज भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आश्वस्त है।

जम्मू कश्मीर शांति स्थापित करने और सभी के जीवन में समृद्धि लाने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। देश में प्रगति और विकास के लाभों को यूटी के हर घर तक पहुंचाने के लिए एस्पिरेशनल टाउन और एस्पिरेशनल पंचायत का विकास कर रहे हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।


उप राज्यपाल ने कहा कि महामना ने युवाओं, महिला सशक्तीकरण में मजबूत राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण में एक अद्वितीय योगदान दिया। इसी तरह अटल जी ने भारत के आधुनिकीकरण की नींव रखी। दोनों ने विकास को एक शक्तिशाली जन आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के लिए नए भविष्य की शुरुआत की। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में उनके सपने को साकार करना हमारा संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed