फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha: Some people thought themselves government property, owner of the fund

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा: वह दिन गए जब कुछ लोग खुद को समझते थे सरकारी संपत्ति, फंड का मालिक

Sat, 08 Jul 2023 01:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 01:43 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में गरीब लोगों को सरकारी संपत्तियों का उपयोग करने से रोका जाता रहा है। ऐसे लोगों को अब यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि 5 अगस्त 2019 के बाद से इस प्रकार का भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha: Some people thought themselves government property, owner of the fund
श्रीनगर में कार्यक्रम के दौरान मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बेघरों को घर देने के हाल के फैसले का विरोध करने वाले क्षेत्रीय दलों पर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे दिन गए, जब कुछ लोग अपने आप को सरकारी संपत्ति और फंड का मालिक समझा करते थे। वे यह समझते थे कि सरकारी संपत्तियों पर केवल उनका ही हक है।

विज्ञापन


गरीब लोगों को सरकारी संपत्तियों का उपयोग करने से रोका जाता रहा है। ऐसे लोगों को अब यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि 5 अगस्त 2019 के बाद से इस प्रकार का भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है। एसकेआईसीसी में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि हाल में 2711 भूमिहीन परिवारों को जमीन और बेघर लोगों को घर देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


इसने कुछ लोगों को परेशान कर दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं जिन्होंने प्रशासन के फैसले का विरोध किया है, उन्हें बताना चाहता हूं कि वे दिन गए जब वे खुद को सरकारी संपत्ति और धन के मालिक मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे नेता ऐसे फैसले ले रहे थे, जो उनके राजनीतिक हितों के अनुकूल थे। उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों को गुमराह करके उनकी जमीनें हड़पने वाले नेता अब प्रदेश प्रशासन के फैसले को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।  

पीएमएवाई से कुछ लोगों को हो रहा दर्द.

एलजी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में लागू की गई है। उन्होंने कहा, अब जब यह योजना जम्मू-कश्मीर में भी लागू की जा रही है, तो कुछ लोगों को दर्द महसूस हो रहा है। यह पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है और पूरा होगा। प्रत्येक बेघर परिवार को 5 मरला जमीन मिलेगी ताकि वे अपने सपनों का घर बना सकें। 



उन्होंने कहा कि बेघरों को घर उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री का सपना है और गरीबों की सेवा करना प्रदेश प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ज्ञात हो कि उमर ने सवाल किया था कि जम्मू-कश्मीर में बेघर कौन हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा ने कहा था कि इस कदम का उद्देश्य बाहरी लोगों को यहां लाकर जम्मू-कश्मीर को झुग्गी बस्ती में बदलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed