{"_id":"65b8f3d7db0798891a00a953","slug":"lg-manoj-sinha-said-listening-to-one-another-is-strongest-pillar-on-which-good-governance-rests-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: एक दूसरे की बात सुनना सबसे मजबूत स्तंभ, इसी पर सुशासन टिका- उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: एक दूसरे की बात सुनना सबसे मजबूत स्तंभ, इसी पर सुशासन टिका- उपराज्यपाल
Tue, 30 Jan 2024 06:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:34 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याएं सुनें और उन समस्याओं को हल करने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी भी दें। जवाबदेही के मानक बनाए रखें और हमेशा सुधार के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : डीआईपीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल मोड से 'एलजी से मुलाकात- लाइव लोक शिकायत सुनवाई' कार्यक्रम के तहत लोगों के साथ बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को अधिक पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवेदकों ने मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याएं सुनें और उन समस्याओं को हल करने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी भी दें। जवाबदेही के मानक बनाए रखें और हमेशा सुधार के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
इस महीने के एलजी से मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने हम्मद द्वारा जेकेआईजीआरएएमएस पर दायर शिकायतों को संबोधित किया। रामबन से अशरफ, राजोरी से रोहित शर्मा, पुंछ के मंडी के मोहम्मद आरिफ, डोडा के फिरदौस अहमद, बडगाम से हिलाल अहमद और अनंतनाग से मोहम्मद शफी की शिकायतों को सूना। उनकी शिकायतें मुख्यता जल शक्ति, श्रम एवं समाज कल्याण विभाग और बिजली विभाग से जुड़ी हुई थीं।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को लोगों की बात सुनने और बोरवेल, हैंडपंप, बिजली वितरण लाइनों और छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं की संतृप्ति जैसे बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, एक-दूसरे की बात सुनना सबसे मजबूत स्तंभ है जिस पर सुशासन टिका है।
उपराज्यपाल ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में नागरिकों और अधिकारियों की अनुकरणीय भागीदारी की भी सराहना की। लोक शिकायत सचिव डॉ. सैयद सेहरिश असगर ने उपराज्यपाल की मुलाकात कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर के गोयल, गृह विभाग, प्रशासनिक सचिव, संभागीय आयुक्त, उपायुक्त, एसएसपी, विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से उपस्थित रहे।