फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Jammu and Kashmir becoming a hub of education

जम्मू कश्मीर: शिक्षा का हब बन रहा प्रदेश, शेष अनुकंपा नियुक्तियां भरेंगे जल्द- उप राज्यपाल

Fri, 26 Jan 2024 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

अगस्त 2019 के बाद 31830 नियुक्तियां की गई और 12264 पदों पर नियुक्तियां प्रक्रिया में हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में हम जम्मू-कश्मीर के लोगों की क्षमता और सपनों को साकार करने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं

विज्ञापन
lg manoj sinha said Jammu and Kashmir becoming a hub of education
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज 885 अनुकंपा नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं और शेष मामलों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। यह जम्मू कश्मीर प्रशासन से जुड़े दिवंगत लोगों के परिवारों का सम्मान का जीवन सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हर आंख से आंसू पोंछना और हर परिवार के लिए खुशहाल व सफल जीवन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


आईटी, आईआईएम, एम्स, और केंद्र विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थानों से जम्मू शिक्षण संस्थानों का हब बना है, जो देश में शायद ही दूसरा कोई राज्य होगा। उप राज्यपाल वीरवार को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में हुए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में नई उपलब्धियां हासिल करने के साथ वंचित वर्गों का कल्याण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी और अमृत के तहत परियोजनाओं में जम्मू में शहरी क्षेत्र का विस्तार और विकास किया गया है।
विज्ञापन


इसमें यह ध्यान रखा जा रहा है कि आधुनिक सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक धरोहरों का मेल रहे। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की समग्र प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसके लिए गृह मंत्री का अहम योगदान रहा है। जम्मू कश्मीर के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी उचित प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा रहा है। समाज के हर वर्ग विशेषकर जम्मू कश्मीर के युवाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यूटी प्रशासन ईमानदारी के साथ काम कर रहा है। गत दिवस ही एक ही दिन में 94680 युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं, जिसने जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्यता आधारित और पारदर्शी भर्ती ने जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी किस्मत खुद बनाने में सक्षम बनाया है। अगस्त 2019 के बाद 31830 नियुक्तियां की गई और 12264 पदों पर नियुक्तियां प्रक्रिया में हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में हम जम्मू-कश्मीर के लोगों की क्षमता और सपनों को साकार करने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। बेरोजगारी के आंकड़े को कम करने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। जंबू जू के सपने को पूरा किया गया है। जम्मू अनेक योजनाओं में देश की गति के साथ आगे बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की विकसित भारत संकल्प यात्रा में बड़ी भागीदारी हुई है। सरकार की गारंटी की गाड़ी के साथ लोग सफर कर रहे हैं।

अब लाल चौक पर देर रात तक जश्न

प्रदेश में साढ़े चार वर्ष पहले की भेदभावपूर्ण की व्यवस्था को समाप्त किया गया है। लाल चौक पर देर रात तक जश्न मनाया जा रहा है। लंबे समय तक कश्मीर में छाए अमावस के अंधेरे को हटा लिया गया है और उसके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया गया है। आजादी के बाद केरन, मच्छेल, कुंडिया, गुरेज आदि इलाकों को पहली बार ग्रिड पावर से जोड़ा गया है। परियोजनाएं पूरी करने की रफ्तार दस गुना तक बढ़ी है। प्राचीन धरोहरों और विरासत के साथ जम्मू-कश्मीर विकास के लिए आगे बढ़ रहा है।


रिकार्ड 55 हजार विदेशी पर्यटकों के साथ दो करोड़ से अधिक पर्यटक जम्मू कश्मीर में पिछले साल आए हैं। आज जम्मू कश्मीर आतंकवाद का नहीं पर्यटन का हब बन गया है। इस दौरान डॉ. महेंद्र नाथ पांडे केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के अलावा कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, संसद सदस्य गुलाम अली खटाना, अजय कुमार भल्ला केंद्रीय गृह सचिव, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed