फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Construction of residential complexes will change the lifestyle of the weaker sections

जम्मू कश्मीर: आवासीय परिसरों के निर्माण से कमजोर वर्ग की जीवन शैली में आएगा बदलाव

Thu, 03 Aug 2023 04:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

सुंजवां में हाउसिंग कांप्लेक्स शहरी प्रवासी श्रमिकों, समाज के कमजोर वर्ग को उनके कार्यस्थल के पास सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगा। श्रमिक जम्मू कश्मीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हमारा दायित्व है।

विज्ञापन
lg manoj sinha said Construction of residential complexes will change the lifestyle of the weaker sections
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के सुंजवां में हाउसिंग कांप्लेक्स शहरी प्रवासी श्रमिकों, समाज के कमजोर वर्ग को उनके कार्यस्थल के पास सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगा। श्रमिक जम्मू कश्मीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हमारा दायित्व है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुंजवां में रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स के शुभारंभ मौके पर कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवासीय परिसरों के निर्माण से लोगों की जीवनशैली में बदलाव आएगा। कोशिश की जा रही है कि ऐसे गरीब लोग, जिनके पास घर नहीं है, उन्हें भी सरकार अच्छे आवास मुहैया करवाए। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लैट महज 2200 रुपये में किराये पर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लोग आसानी से रह सकते हैं और परिवर्तन ला सकते हैं। इससे विद्यार्थी, वंचित वर्ग, गरीब लोग, दिव्यांग, विधवाएं लाभान्वित होंगे। इस मौके पर उपराज्यपाल ने फ्लैट के लाभार्थियों को चाबियां भी वितरित कीं। इसमें शाम लाल, इफरान अहमद, इफजाज वानी, मनोज कुमार, बबलू शर्मा, मोहम्मद नायर और सुमित कौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव प्रशांत गोयल ने कहा कि प्रथम मंजिल में दिव्यांग, विधवाओं को सुविधा दी जाएगी। अभी तक 192 फ्लैट बनकर तैयार हैं। कुल 336 फ्लैट बनने हैं। इनमें 144 पर काम जारी है। नवंबर माह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्लैट में एक कमरा, बाथरूम, रसोईघर की सुविधा दी जा रही है। इन पर कुल 16.68 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर डीडीसी भरत भूषण, मेयर राजेंद्र शर्मा, प्रमुख सचिव प्रशांत गोयल, डिवकॉम रमेश कुमार, डीसी अवनी लवासा, नगर निगम आयुक्त राहुल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।


अब कर सकते हैं सपना पूरा

जम्मू में पढ़ाई कर रही हूं। फ्लैट महज 2200 रुपये में मिला है। यहां पर आराम से पढ़ाई कर सपना पूरा कर सकूंगी। - महरूम, पुंछ

कम किराये में मिला फ्लैट

नरवाल में रेहड़ी पर सामान बेचता हूं। पहले बाजार में ही किराये पर कमरा लिया था। अब कम किराये में फ्लैट मिला है। आराम से काम कर सकूंगा। - मनोज कुमार, मढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed