फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha reached Baltal know about arrangements Amarnath Yatra

बालटाल पहुंचे एलजी: आस्था के साथ पर्यटन व रोजगार बढ़ा रही अमरनाथ यात्रा, शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं को जाना

Mon, 24 Jul 2023 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 12:39 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार ने इस बार सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने तीर्थयात्रियों, सेवा प्रदाताओं और अधिकारियों के साथ बातचीत की और यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha reached Baltal know about arrangements Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा का जायजा लेने के लिए बालटाल पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को आधार शिविर बालटाल का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थयात्रियों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों से यात्रा के बारे में जानकारी ली। कहा कि अमरनाथ यात्रा पर्यटन, रोजगार सृजन और राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

विज्ञापन


मानवीय आस्था चरम पर पहुंच रही है। सांस्कृतिक विविधता, सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया जा रहा है। यात्रा को और सुलभ और भव्य बनाने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों को जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका जल्द ही निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि सरकार ने इस बार सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने यात्रा के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग और आधार शिविर में ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता अभियान का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कैंप में तीर्थयात्रियों, सेवा प्रदाताओं और अधिकारियों के साथ बातचीत की और यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कहा कि यह पवित्र यात्रा लोगों के जीवन में खुशियां ला रही है और स्थानीय आकांक्षाओं को नए पंख दे रही है। 

तीर्थयात्रियों को बांटे बैग और जैकेट

आधार शिविर में उन्होंने स्वाहा संसाधन प्रबंधन के सहयोग से ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों से स्थापित पर्यावरण-अनुकूल, टिकाऊ लंगर का दौरा किया। सीआरपीएफ की ओर से स्थापित लंगर का भी शुभारंभ किया। तीर्थ यात्रियों को जूट और वर्मी कंपोस्ट बैग वितरित किए।



जेएंडके बैंक द्वारा लाए गए जैकेट भी वितरित किए। मौके पर सीईओ अमरनाथ श्राइन बोर्ड डॉ मनदीप कुमार भंडारी, विजय कुमार, एडीजीपी कश्मीर सुजीत कुमार सिंह कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed