फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha Paid obeisance at Bawe Wali Mata Temple Jammu on maha navami

जम्मू कश्मीर: बावे वाली माता के मंदिर में पहुंचे उपराज्यपाल, बोले- आखिरी सांसे ले रहा आतंकवाद

Mon, 23 Oct 2023 06:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 06:05 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा महानवमी के अवसर पर सोमवार को जम्मू शहर की बावे वाली माता के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में पूजा-अर्चना की और सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
lg manoj sinha Paid obeisance at Bawe Wali Mata Temple Jammu on maha navami
उपराज्यपाल ने बावे वाली माता के मंदिर में की पूजा - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा महानवमी के अवसर पर सोमवार को जम्मू शहर की बावे वाली माता के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में पूजा-अर्चना की और सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मंदिरों और घरों में मां भगवती की पूजा आराधना के साथ ही हवन और आरती की गई। जम्मू व आसपास के क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मां की आराधना का अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। भक्तों ने घरों में भी विधि विधान से पूजन के साथ ही हवन किया। महानवमी पर कन्या पूजन के साथ सोमवार को नवरात्र संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन

 

lg manoj sinha Paid obeisance at Bawe Wali Mata Temple Jammu on maha navami
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर

इससे पहले उपराज्यपाल ने जम्मू के थलवाल में देवी भद्रकाली के निर्माणाधीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे महानवमी पर जम्मू के थलवाल में देवी भद्रकाली के निर्माणाधीन मंदिर में पूजा करके बेहद धन्य महसूस करे रहे हैं। माता भद्रकाली आस्थापन ट्रस्ट (एमबीएटी) ने मंदिर का निर्माण शुरू कराया है। यह मंदिर कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा में स्थित प्राचीन मंदिर की प्रतिकृति होगी। इस दौरान जम्मू के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी पंडितों ने यहां कार्यक्रम में भाग लिया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यहां आतंकवाद आखिरी सांसें ले रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय के कर्मचारियों को उनकी आवास आवश्यकताओं के लिए घाटी में सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों के भीतर डर पैदा करने के लिए सॉफ्ट टारगेट को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, 'पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बचाए रखने की कोशिशें कर रहा है। हम कश्मीरी पंडितों और अल्पसंख्यकों सहित अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बल इस लक्ष्य के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में कश्मीरी पंडित समुदाय के कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है और आवंटन शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, "पूरे कश्मीर में इन आवासों पर उन्नत सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है और हमें इसके कार्यान्वयन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed