{"_id":"63b7fd0c9c389e68a7398fea","slug":"lg-manoj-sinha-inaugurates-ut-level-training-orientation-program-for-implementation-of-29-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: समग्र कृषि विकास योजना की 29 परियोजनाओं होंगी लागू, LG ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: समग्र कृषि विकास योजना की 29 परियोजनाओं होंगी लागू, LG ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Fri, 06 Jan 2023 04:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:21 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि चार महीने तक चलने वाला क्षमता निर्माण अभियान गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और समग्र कृषि विकास योजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक जमीनी समर्थन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समग्र कृषि विकास योजना के तहत 29 परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए यूटी स्तर के प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने बताया कि अगले 4 महीनों के लिए संभागीय और जिला स्तर पर कुल 638 प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि चार महीने तक चलने वाला क्षमता निर्माण अभियान गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और समग्र कृषि विकास योजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक जमीनी समर्थन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि नई परियोजनाओं से कृषि और संबद्ध क्षेत्र में तीव्र वृद्धि होगी। स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और मौजूदा प्रणाली में उत्पादकता और लचीलेपन में सुधार होगा। उनका दृढ़ विश्वास है कि प्रौद्योगिकी, नवाचार इनपुट लागत में बहुत अधिक वृद्धि किए बिना निरंतर उत्पादन वृद्धि को सक्षम बनाएंगे।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने आगे कहा, 'यह जम्मू-कश्मीर का उभरने का समय है। कृषि अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार होगा। महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्देश्य बेहतर इनपुट, जोखिम कम करने और लाभकारी सुनिश्चित करने के साथ खेती को स्थिर और टिकाऊ बनाना है।'