फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG laddakh meeting

Jammu News: एलजी लद्दाख ने पार्षदों के साथ मुद्दों पर किया मंथन

विज्ञापन
LG laddakh meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा ने केंद्र शासित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष/सीईसी और एलएएचडीसी कारगिल के सीईसी/अध्यक्ष व कार्यकारी पार्षदों के साथ बैठक की। एलजी के सलाहकार, विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष (एचओडी) भी बैठक में मौजूद रहे। अध्यक्ष/सीईसी कारगिल डॉ. मोहम्मद जाफर अखून व अध्यक्ष/सीईसी लेह एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने कई प्रमुख मुद्दे उठाए। इनमें कारगिल में शिक्षकों की तैनाती के मुद्दे को हल करना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना और ब्लॉक विकास परिषद निधि की तर्ज पर पार्षद निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि के तहत धन जारी करना, भूमि मुआवजे की लंबित देनदारियों को पूरा करने के लिए धन जारी करना, लद्दाख में विशेष विकास पैकेज और राज्य क्षेत्र निधि की निरंतरता और वृद्धि, सूखा शमन के लिए विशेष पैकेज प्रदान करना, इकबाल हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना का नवीनीकरण आदि शामिल रहे। एलजी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि शिक्षण कर्मचारियों की संलग्नता और स्कूलों में शिक्षकों की छद्म तैनाती को हटाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कोई भी स्कूल नेतृत्व विहीन न रहे। उन्होंने परिषदीय स्तर पर शिक्षकों की तैनाती के मुद्दे का समाधान करने संबंधी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed