फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG inaugurates expansion of Seva Bharati restaurant

मरीजों के लिए राहत: अब 10 रुपये में थाली के साथ मिलेगी मिठाई भी, एलजी मनोज सिन्हा ने किया भोजनालय का उद्घाटन

Wed, 15 Apr 2026 12:38 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 15 Apr 2026 12:38 PM IST
सार

जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेवा भारती के भोजनालय का विस्तार किया गया है, जहां अब मरीजों और तीमारदारों को 10 रुपये में भोजन के साथ मिठाई भी दी जाएगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया ।

विज्ञापन
LG inaugurates expansion of Seva Bharati restaurant
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे सेवा भारती के भोजनालय के खाने के मेन्यू से लेकर उसकी क्षमता तक बढ़ा दी गई है। मरीजों और तीमारदारों को अब यहां 10 रुपये में चावल, रोटी-सब्जी और दाल के साथ मिठाई भी मिलेगी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बैसाखी के मौके पर इसके विस्तार का उद्घाटन किया। उन्होंने सेवा भारती की ओर से मरीजों और तीमारदारों को परोसी जाने वाली थाली का खाना भी खाया। जीएमसी में सेवा भारती का भोजनालय अगस्त 2023 से चल रहा है। यहां महज 10 रुपये मरीजों-तीमारदारों को खाना मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन


पहले यहां भोजनालय सिर्फ चावल और दाल ही परोसे जाते थे। यहां वाटर कूलर भी लगाया गया है। भोजनालय में बैठने की व्यवस्था 30 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है। भोजनालय के सेवादार परमीत ने बताया कि अगस्त 2023 से अब तक यहां 2.77 लाख मरीजों व तीमारदारों को भोजन कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed