फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lessons to protect safe traffic and drunkenness taught to children in police school

पुलिस की पाठशाला में बच्चों को सिखाया गया सुरक्षित यातायात और नशे से दूर रहने का पाठ

Fri, 03 Nov 2017 09:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 03 Nov 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lessons to protect safe traffic and drunkenness taught to children in police school
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को तालाब तिल्लो बोहड़ी स्थित सर्वोदय स्कूल में आयोजित पुलिस पाठशाला में एसएसपी ट्रैफिक पुलिस नीशा नथयाल ने बच्चों से कहा कि चश्मा लगाकर, कानो में ईअर फोन लगाकर तेज स्पीड से बाइक चलाकर हीरो न बनें। यदि हीरो बनना है, तो रियल लाइफ में हीरो बनें। खुद सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसका पालन करने को जागरूक करें। 

विज्ञापन


पाठशाला में एसएसपी पवन परिहार और डीएसपी रानु कुंडल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। एसएसपी ट्रैफिक ने बच्चों को बताया कि बच्चे बिना हेलमेट पहने, कानों में ईअर फोन लगाकर तेज स्पीड में चलते हैं। इससे उनकी जान को खतरा है। इससे कोई हीरो नहीं बनता। अगर हीरो बनना है, तो किसी दूसरे की मदद करो। उसे बताओ कि यह यह गलत है। यह भी बताया कि कभी भी ट्रिपल राइडिंग न करें, बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएं। 18 साल से कम आयु के बच्चे तो बिल्कुल ड्राइव न करें। हमेशा 40 की स्पीड या इससे कम पर वाहन चलाएं। ट्रैफिक सिग्नल का प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। बच्चों को इन बातों पर अमल करने के लिए अपने मां-बाप और भाई-बहन सहित दोस्तों और रिश्तेदारों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी पवन परिहार ने बच्चों को बताया कि पुलिस की ओर से 100 डायल सर्विस शुरू की गई है। यदि कहीं भी कोई समस्या हो तो इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्याएं बताएं। इसके अलावा बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेल गतिविधियों की तरफ ध्यान दें। नशा सिर्फ खोखला ही नहीं करता, बल्कि जान भी लेता है। इसलिए इससे दूर रहें। स्कूल के 7वीं से 10वीं कक्षा तक के करीब 100 बच्चों ने पाठशाला में हिस्सा लिया। स्कूल के चेयरमैन सुभाष शर्मा, प्रिंसिपल शशि रत्न व अन्य भी इस मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियां ज्यादा तोड़ती हैं रूल

Lessons to protect safe traffic and drunkenness taught to children in police school
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

वाहन चलाने वालों में अधिक संख्या पुरुषों की है, लेकिन रूल्स तोड़ने में सबसे आगे महिलाएं हैं। एसएसपी नीशा नथयाल ने बताया कि सबसे अधिक लड़कियां ही नियमों की अवहेलना करती हैं। हेलमेट नहीं पहनतीं। पाठशाला में स्कूली बच्चों ने एसएसपी ट्रैफिक से कई सवाल जवाब किए। इसमें वीआईपी मूवमेंट से होने वाली परेशानी सहित कई अन्य सवाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed