फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Less and Mixed Water Distribution News in Jammu

Jammu News: वार्ड चार में घरों में दूषित पानी की आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
Less and Mixed Water Distribution News in Jammu
प्रदूषित पानी दिखातीं राजपूताना गली लिंक रोड की महिलाएं ।
जम्मू। शहर के वार्ड नंबर चार लिंक रोड मार्केट से लगती राजपूताना लेन में इन दिनों दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। कई बार जल शक्ति विभाग से शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। पानी के आने का कोई समय नियत नहीं हैं। लोगों का कहना है कि कभी सुबह तो कभी दोपहर को पानी आता है। वह भी इतना गंदा है कि बिना फिल्टर किए पिया नहीं जा सकता। महिलाओं ने दूषित पानी को बाल्टी में डालकर मौके पर दिखाया और कहा कि इस पानी को कैसे पिया जा सकता है? इस तरफ विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


लिंक रोड राजपूताना लेन वार्ड नंबर चार में पानी की आपूर्ति के लिए 3600 लोगों ने कनेक्शन ले रखे हैं। पुराना शहर होने के कारण आए दिन पानी की गुणवत्ता खराब रहती है। पुराने पेयजल पाइप हैं जो कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं। लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन टूट जाने से कई बार नालियों का पानी भी आने लगता है। समस्या को लेकर वार्ड की महिलाओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पानी सप्लाई का समय विभाग की तरफ से निर्धारित न होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार की निवासी सरला गुप्ता, कविता अरोरा ने बताया कि कई बार विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन समस्या का निवारण नहीं हो सका। टैंकों की सफाई हर दो से तीन महीने में कराना मजबूरी हो चुकी है। इसमें ही काफी रुपया खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्टर हर तीन महीने में हो रहा खराब
वार्ड की अनीता जमवाल, नीलम कुमारी, सुनीता देवी व कांता पठानिया ने बताया कि सप्लाई के लिए आ रहा पानी बीते एक सप्ताह से खराब है। इसमें मिट्टी व बालू की मात्रा अधिक आ रही है। जरा भी बारिश के बाद स्थिति खराब हो जाती है। हालत यह है कि घरों में जो फिल्टर लगा रखे हैं वह पानी खराब होने के कारण हर तीन माह में इनके फिल्टर कैप्सूल को बदलना पड़ता है। पानी की सप्लाई मिलने का समय कोई निश्चित नहीं है। कभी तड़के सुबह तो कभी शाम को पानी मिलता है। यह स्थिति खराब है, कई बार घर में इसके कारण पानी भी नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed