फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leopard Kills four years child at handwara in kupwara North Kashmir

J&K: अब हंदवाड़ा में बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों के पीछा करने पर लहूलुहान अवस्था में छोड़ा, हुई मौत

Mon, 18 Sep 2023 12:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 12:04 PM IST
सार

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमला करने का मामला सामने आया है, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई है। अचानक बच्चे की हुई इस तरह मौत से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
Leopard Kills four years child at handwara in kupwara North Kashmir
cheetah - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमला करने का मामला सामने आया है, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई है। हंदवाड़ा में सोमवार सुबह तेंदुए ने चार वर्षीय बच्चे को उसके घर के बाहर से उठा लिया। हाल ही में जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के चिनैनी क्षेत्र में तेंदुए ने दो बच्चों पर हमला किया था। उधमपुर के लद्दा गांव में प्रशासन ने आदमखोर तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश तक जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा के निचामा जाचलदारा क्षेत्र में घर के बाहर से चार वर्षीय बुरहान अहमद पुत्र पुत्र मोहम्मद कमाल मीर को तेंदुए ने उठा लिया। शोर मचने पर परिजन और ग्रामीण तेंदुए के पीछे दौड़े। वहीं, तेंदुआ घर से कुछ दूरी पर बच्चे को लहूलुहान अवस्था में छोड़ कर भाग गया। घायल बुरहान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने घरे थे कि बच्चा उनका ताव न सह सका और उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


अचानक बच्चे की हुई इस मौत से परिजन सदमे में हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। हाल के दिनों में क्षेत्र से ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से इस पर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिनैनी: दिनदहाड़े छत पर आराम करता दिखा तेंदुआ

उधर, उधमपुर के चिनैनी कस्बे में एक बार फिर से रविवार को तेंदुआ देखने की सूचना के बाद वन्य जीव विभाग सतर्क हो गया है। उन्होंने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के साथ तहसील कार्यालय के पास सर्च भी किया। साथ ही पटाखे भी चलाए, ताकि कहीं तेंदुआ आसपास छिपा हो तो पटाखे की आवाज सुनकर वह बाहर निकले और उसे बेहोश किया जा सके।

रविवार की सुबह कस्बे के गीता भवन में पंडित पूजा-अर्चना कर रहे थे। उन्होंने खिड़की से नजर मारी तो देखा तेंदुआ कि एक छत्त पर आराम फरमा रहा है। तेंदुए की नजर कुछ लोगों पर पड़ी तो वहां से भागा और तहसील कार्यालय के निकट झाड़ियों में छिप गया। पंडितों ने इसकी जानकारी कस्बे के नगरपालिका प्रधान को दी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन्य जीव विभाग तक पहुंचाई, जिसके बाद विभाग और पुलिस टीम तहसील कार्यालय के पास पहुंचे और वहां पर पटाखे चलाए। मगर तेंदुआ बाहर नहीं आया।

लोगों ने कहा कि तेंदुआ दिनदहाड़े कस्बे में दस्तक दे सकता है तो किसी पर भी हमला कर सकता है। उन्होंने मांग की है कि कस्बे में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। गौरतलब है कि बीते दिनों भी कस्बे के वार्ड-7 में तेंदुआ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed