{"_id":"d36bacc6c9f4212085c437d25bf00012","slug":"leopard-in-kyuli-knock-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूली में तेंदुए की दस्तक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूली में तेंदुए की दस्तक से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
पुरमंडल क्षेत्र के क्यूली में तेंदुए ने दहशत मचा रखी है। तेंदुआ मवेशियों को शिकार बना रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ कर राहत दी जाए।
विज्ञापन
ग्रामीण ताजदीन और हशरदीन ने बताया कि दो दिन पहले सभी लोग घर में सो रहे थे। बिजली भी बंद थी। तभी आधी रात को डरावनी आवाजें आने लगीं।
ताजदीन के अनुसार उन्होंने खिड़की से बाहर देखा, तो उनके होश उड़ गए। तेंदुए ने घोड़ी पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद उन्होंने ड्रम आदि बजाया।
इस पर तेंदुआ भाग गया। अगली रात वह फिर आ धमका और चार बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन