{"_id":"666f45ccfd7f8ffef7023063","slug":"leh-two-passengers-in-the-car-died-after-being-hit-by-a-stone-falling-from-the-mountain-in-zojila-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh : जोजिला में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार सवार दो यात्रियों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh : जोजिला में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार सवार दो यात्रियों की मौत, तीन घायल
Mon, 17 Jun 2024 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल/लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल जिले के जोजिला के पास रविवार को पहाड़ से गिरे एक पत्थर की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जोजिला के पास पानी माता इलाके में एक ऑल्टो कार पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनमर्ग में ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। गांदरबल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन