फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leh freezes as mercury plunges to minus 12.1 deg

मुगल रोड चौथे दिन भी बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

Sun, 13 Dec 2015 09:47 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
leh freezes as mercury plunges to minus 12.1 deg

रियासत शीत लहर की चपेट में है। माइनस 12.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लेह में सीजन की सबसे सर्द रात बीती। वहीं गुलमर्ग का पारा माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


घाटी के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। बर्फबारी और फिसलन से रविवार को सिर्फ सात घंटे ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात छोड़ा गया।
विज्ञापन


जिला उधमपुर के नत्थाटाप क्षेत्र में बर्फबारी से फंस गई एक बारात को रेस्क्यू आपरेशन करके निकाला गया। पीर की गली और शोपियां के बीच बर्फबारी से मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर-कारगिल, बांदीपोरा-गुरेज, सिंथन-किश्तवाड़ सड़क मार्ग भी बंद हैं। कोहरे से ट्रेनों का देरी से पहुंचना जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी।

घाटी के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बर्फबारी

leh freezes as mercury plunges to minus 12.1 deg

रविवार दोपहर बाद बर्फबारी दोबारा शुरू होने के चलते बंद पड़े मुगल रोड पर शोपियां की ओर से हीरापुरा और पुंछ की ओर से बेहरामगला और चंडीमढ़ में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। कश्मीर के कुपवाड़ा, कोकरनाग, काजीकुंड, बनिहाल, पहलगाम आदि इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई है।

जिला राजोरी के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी व कोटरंका आदि तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फबारी होने से लोगों को पेयजल, बिजली और सरकारी राशन की भारी किल्लत हो गई है।

जिला उधमपुर के नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार, लाटी की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार जवाहर टनल पर रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जिससे एहतियातन दोपहर तक ही दोनों ओर से ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है। सोमवार को भी सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक जारी रहेगा। जम्मू में रविवार को हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed