फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legends League Cricket: jammu Second match washed out due to rain in Jammu tickets to use today

लीजेंड्स लीग क्रिकेट: जम्मू में बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा मैच, आज के मुकाबले में काम आएंगे टिकट

Fri, 01 Dec 2023 02:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2023 02:30 PM IST
सार

मैच के टिकट का प्रयोग दर्शक शुक्रवार के भीलवाड़ा किंग्स और अर्बन राइजर्स हैदराबाद के मैच में सकते है या रिफंड ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Legends League Cricket: jammu Second match washed out due to rain in Jammu tickets to use today
एमए स्टेडियम जम्मू - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू के एमए स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया। बुधवार रात और फिर वीरवार को हुई बारिश के कारण गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच मैच शुरू नहीं हुआ। मैच के टिकट का प्रयोग दर्शक शुक्रवार के भीलवाड़ा किंग्स और अर्बन राइजर्स हैदराबाद के मैच में सकते है या रिफंड ले सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें बुधवार को भी भीलवाड़ा किंग्स और साउदर्न सुपर स्टार के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। अब गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंच गए थे, लेकिन मैदान गीला होने के कारण टॉस भी नहीं हो पाया। दोपहर तीन बजे पिच का निरीक्षण किया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा निरीक्षण शाम 5:30 बजे किया। अखिरी निरीक्षण शाम सात बजे हुआ, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। लगातार दो मैच रद्द होने से दर्शक काफी निराश दिखे। मैच के लिए कोई पंजाब तो कोई कश्मीर से जम्मू पहुंचा था। दर्शकों ने उम्मीद जताई कि मौसम ठीक रहे ताकि वीरवार का मैच देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed