{"_id":"bbc535a7f781253fca8d6c13af95f55b","slug":"last-year-exams-count-down-starts-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी: अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का काउंट-डाउन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी: अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का काउंट-डाउन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि प्रशासन की ओर से ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की डेटशीट जारी होने के साथ ही परीक्षाओं का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। डेटशीट जारी होने के साथ ही कालेज प्रशासन अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम को समय पर खत्म करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिन कालेजों में पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है, वहां रिवीजन करवाया जा रहा है। मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो रही अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी अभी से ही जुटे हुए हैं। इसके अलावा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के बाद से ही शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि द्वितीय और अंतिम वर्ष का पाठ्यक्रम जल्द ही पूरा हो जाएगा। कालेज परिसर में ही क्लास टेस्ट के जरिये विद्यार्थियों को परीक्षाओं के संदर्भ तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज के प्रो. बांबरू ने बताया कि कालेज प्रशासन द्वितीय और अंतिम वर्ष के सभी विषयों के पाठ्यक्रम को जल्द से खत्म करवाने में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन विषयों का पाठ्यक्रम खत्म हो चुका है।
उन्हें कक्षा में ही क्लास टेस्ट के जरिये रिवीजन करवाया जा रहा है। परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज के स्टाफ सदस्यों ने जानकारी दी कि कुछ पाठ्यक्रम बचा हुआ है जो जल्द ही समय पर खत्म हो जाएगा।