फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Last batch of 310 stranded pilgrims evacuated from Iran, return to Ladakh

ईरान में फंसे 310 लद्दाखियों की हुई घर वापसी, लोगों ने प्रशासन और सरकार को दिया धन्यवाद

Sun, 17 May 2020 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 May 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Last batch of 310 stranded pilgrims evacuated from Iran, return to Ladakh
ईरान से लद्दाख पहुंचे लोग, फाइल फोटो - फोटो : भारतीय सेना

लॉकडाउन के बीच पिछले दो महीनों से ईरान में फंसे 310 लद्दाखी तीर्थयात्रियों का अंतिम जत्था आज यानी कि रविवार को लेह हवाई अड्डे पर उतरा। लद्दाख स्वायत्तता पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी पार्षद-कारगिल, फिरोज अहमद खान ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


खान ने कहा कि तीर्थयात्रियों को एक विशेष उड़ान से तेहरान से नई दिल्ली लाया गया था। इसके बाद वहां से लेह पहुंचाया गया। लेह पहुंचकर इन लोगों ने प्रशासन व सरकार को धन्यवाद दिया। खान ने कहा कि इन तीर्थयात्रियों में से 290 लोग कारगिल के हैं। जिन्हें उनके गृह नगर की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईरान से लौटने वाले लोगों को जिले के विभिन्न होटलों और रिसॉर्ट्स में प्रशासन द्वारा स्थापित एकांतवास केंद्रों में रखा जाएगा। जहां उन्हें क्वारंटीन अवधि पूरी करनी होगी। इससे पहले, लगभग 600 तीर्थयात्रियों को ईरान से निकाला गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे यात्रियों को निकालने के संबंध में सीईसी ने कहा कि 85 प्रतिशत से अधिक फंसे हुए लोग पहले ही घर वापस आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed