{"_id":"68c08a7fcc2ccf9204086ef4","slug":"lashkars-narco-terror-operator-rashid-who-was-absconding-for-three-years-arrested-srinagar-news-c-10-jam1003-708653-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन साल से फरार लश्कर का नार्को टेरर ऑपरेटर रशीद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन साल से फरार लश्कर का नार्को टेरर ऑपरेटर रशीद गिरफ्तार
Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नार्को टेरर मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 2022 से फरार पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के पदगामपोरा निवासी एक कुख्यात नार्को टेरर ऑपरेटर अब्दुल रशीद भट को गिरफ्तार किया है। करीब तीन साल से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी को एसआईए कश्मीर की एफआईआर 19/2022 के तहत अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा है।
रशीद इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाला तीसरा भगोड़ा है। उसकी गिरफ्तारी लश्कर-ए-ताइबा द्वारा संचालित नार्को टेरर मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका है, जिसे पाकिस्तान स्थित हैंडलरों का समर्थन प्राप्त था। यह मॉड्यूल करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास डेड ड्रॉप खेपों के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और उसके बाद घाटी में परिवहन और बिक्री में शामिल था।
इन नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का इस्तेमाल बाद में जम्मू-कश्मीर में घटते आतंकवाद को बनाए रखने के लिए किया गया। इस मामले में अब तक कई आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी से राज्य जांच एजेंसी को कुछ और महत्वपूर्ण कड़ियों के खुलासा होने और अधिक साक्ष्य जुटाने की उम्मीद है। इसे अदालत में चल रहे मुकदमे में पेश किया जाएगा।