{"_id":"642de337be6bbdff500eb987","slug":"lashkar-helper-arrested-in-bandipora-chinese-made-grenade-and-ak-47-bullets-recovered-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर का मददगार गिरफ्तार, चीन निर्मित ग्रेनेड व एके-47 की गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर का मददगार गिरफ्तार, चीन निर्मित ग्रेनेड व एके-47 की गोलियां बरामद
Thu, 06 Apr 2023 02:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:38 AM IST
सार
बांदीपोरा में पुलिस ने आतंकी मददगार को पकड़ा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन घटनाओं में शामिल था।
विज्ञापन
बांदीपोरा में पकड़ा गया आतंकी मददगार
- फोटो : संवाद
विस्तार
बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने बुधवार को लश्कर ए ताइबा के मददगार को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस और सीआरपीएफ ने नहर रोड अलोसा के पास नाका लगाया था।
विज्ञापन
इस दौरान लश्कर के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चीन निर्मित ग्रेनेड और एके-47 की 12 गोलियां बरामद कीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, जिला रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन
जिले के जमालवां वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। रामबन पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रामबन के जमालवां जंगल में मंगलवार शाम सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला।
विज्ञापन
इस दौरान मौके से 52 एमएम के मोर्टार बम के अलावा, चार डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स वायर (डेटोनेटिंग कॉर्ड), एके राइफल की पांच मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, एलएमजी गोला बारूद बेल्ट बॉक्स, 292 राउंड और कई अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया है।