फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar helper arrested in Bandipora, Chinese made grenade and AK-47 bullets recovered

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर का मददगार गिरफ्तार, चीन निर्मित ग्रेनेड व एके-47 की गोलियां बरामद

Thu, 06 Apr 2023 02:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 02:38 AM IST
सार

बांदीपोरा में पुलिस ने आतंकी मददगार को पकड़ा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन घटनाओं में शामिल था। 

विज्ञापन
Lashkar helper arrested in Bandipora, Chinese made grenade and AK-47 bullets recovered
बांदीपोरा में पकड़ा गया आतंकी मददगार - फोटो : संवाद

विस्तार

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने बुधवार को लश्कर ए ताइबा के मददगार को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस और सीआरपीएफ ने नहर रोड अलोसा के पास नाका लगाया था।

विज्ञापन


इस दौरान लश्कर के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चीन निर्मित ग्रेनेड और एके-47 की 12 गोलियां बरामद कीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, जिला रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन


जिले के जमालवां वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। रामबन पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रामबन के जमालवां जंगल में मंगलवार शाम सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके से 52 एमएम के मोर्टार बम के अलावा, चार डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स वायर (डेटोनेटिंग कॉर्ड), एके राइफल की पांच मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, एलएमजी गोला बारूद बेल्ट बॉक्स, 292 राउंड और कई अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed