फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar-e-Mustafa chief Hidayatullah Malik arrested, plotting attack in Jammu

लश्कर-ए-मुस्तफा प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक गिरफ्तार, जम्मू में रच रहा था हमले की साजिश

Sat, 06 Feb 2021 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Lashkar-e-Mustafa chief Hidayatullah Malik arrested, plotting attack in Jammu
लश्कर-ए-मुस्तफा प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक गिरफ्तार - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस

लश्कर-ए-मुस्तफा आतंकी संगठन के प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक को जम्मू और अनंतनाग पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में जम्मू से गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि वह जम्मू में आतंकी हमले की योजना बना रहा था। लश्कर-ए-मुस्तफा कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अंग है। जम्मू एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि जम्मू में कुंजवानी के पास आतंकवादी हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा    
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की नए नाम से तंजीम बनाकर आईईडी हमलों की साजिश का पर्दाफाश हुआ था। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-मुस्तफा नाम के नए संगठन के दो आतंकी और उनके चार मददगारों को गिरफ्तार किया था। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में ध्वस्त किए गए इस नए मॉड्यूल में शामिल आतंकी सुरक्षा बलों के ठिकानों और रूट की रेकी कर रहे थे। आतंकियों से दो ग्रेनेड, एक किलो विस्फोटक सामग्री और एके-47 के 30 कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



जैश के नए संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी अनंतनाग और बिजबिहाड़ा में आतंकी हमलों को अंजाम देना चाहते थे। इसका इनपुट मिलते ही अनंतनाग पुलिस और सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स ने इलाके में जगह-जगह नाके और एमवीसीपी (मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट) लगाए। इस दौरान डूनिपोरा बिजबिहाड़ा में एक नाके पर एक ऑल्टो कार को रुकने के लिए इशारा किया गया, लेकिन कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की।

इसी बीच सेना और पुलिस ने कार को घेर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान नाथपोरा खन्नाबल के इमरान अहमद हजाम और नंदपुरा खन्नाबल के इरफान अहमद अहंगार के रूप में हुई। पूछताछ के बाद इनके चार मददगारों को भी पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें- Terrorist Attack in Chanapora Srinagar जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के छानपोरा इलाके में आतंकी हमला, एक जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed